Skip to main content

कृषि कानून को लेकर किसानों का भ्रम दूर करने के लिए केंद्र सरकार के आला मंत्रियों व सांसदों ने कमर कस ली है। किसानों तक सीधा संवाद करने के लिए देश भर में किसान रैेलियां, किसान पंचायतें आदि का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में दक्षिणी दिल्ली के सांसद रमेश बिधूड़ी ने दूसरे दिन किसान कल्याण कानून समर्थन यात्रा को आगे बढ़ाते हुए कालकाजी, संगम विहार व देवली विधान सभा में यात्रा निकाली। यह यात्रा इस्कॉन मन्दिर से शुरू होकर, कालकाजी, नेहरू प्लेस, गोविंदपुरी, तुगलकाबाद एक्सटेंशन व संगम विहार से होकर गुजरी। सांसद रमेश बिधूड़ी ने यात्रा के दौरान गोविंदपुरी में जनसभा को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए बिधूड़ी ने कहा कि किसान आंदोलन के नाम पर कुछ राजनीतिक दल अपनी दाल गलाने पर लगे हुए हैं। उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर सभा में गंभीर आरोप भी लगाए, उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल किसान कानून को लेकर दिल्ली व देश के लोगों को गुमराह कर रहे हैं। दिल्ली विधानसभा में उन्होंने कृषि कानून की कॉपियां फाड़ कर संविधान के खिलाफ कार्य किया है। लोकतंत्र के सर्वोच्च मंदिर संसद से पास हुआ कानून कैसे कोई मुख्यमंत्री फाड़ सकता है। सांसद बिधूड़ी ने कहा कि इस नये कृषि कानून से अब किसान मंडियों के मोहताज नहीं रह गए हैं। वे अपनी फसल जहां उन्हें उचित दाम मिले वहां बेच सकते हैं। जनसभा में सांसद बिधूड़ी ने किसानों व अन्य तबकों के चहुंमुखी विकास के लिए केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई अनेक योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। सांसद ने बताया कि मोदी सरकार का लक्ष्य 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करना है। सांसद बिधूड़ी ने आगे कहा कि कुछ ही किसान आंदोलन कर रहे हैं। देश के 80 करोड़ किसान केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए इस कानून के साथ हैं। जो किसान इस कानून का विरोध कर रहे हैं। सही मायनों में उनको विपक्षी पार्टियां कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, कम्युनिस्ट व वामपंथी विचारधारा वाले लोग गुमराह कर रहे हैं। देश के छोटे किसान जिनके पास एक या 2 एकड़ जमीन है। ऐसे किसान मोदी सरकार के इस कानून को लेकर भरपूर समर्थन कर रहे हैं। सांसद बिधूड़ी ने जनसभा में बताया कि केंद्र सरकार किसानों को सशक्त करने के लिए कृषि मशीनरीकरण योजना, फसल बीमा योजना, साॅईल हेल्थ कार्ड, किसान सम्मान निधि के तहत हर वर्ष किसानों के खाते में 6000 रुपए डालने के प्रावधान के अलावा अनेक प्रकार की योजनाओं के माध्यम से किसानों को सशक्त करने का प्रयास कर रही है।

इसके बाद यात्रा देवली गाॅंव समापन स्थल पर पहॅुची जहाॅं गाॅंव की चैपाल पर सांसद बिधूड़ी का गाॅंव के बुजुर्गों व ग्राम पंचायत के सरपंच व सदस्यों ने भव्य स्वागत किया और किसान बिल के समर्थन में अपना पूर्ण सहयोग किया।

यात्रा के दौरान एक टेम्पो पर एलईडी स्क्रीन भी लगवाई गई जिस पर लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण चलते रहे। इस पूरी यात्रा के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर द्वारा किसानों के नाम लिखा गया पत्र भी लोगों में वितरित किया गया। इस यात्रा में कोरोना के दिशा निर्देशों का गंभीरता से पालन किया गया।

इस्काॅन मन्दिर कालकाजी से शुरू हुई इस यात्रा में श्री गोपाल, सुंदर गोयल, राजपाल सिंघल, जे.के खिमनी, आर.एस बंसल, सुरेंद्र अरोड़ा, अरुण बैसला, मनोज गर्ग, दीपक टक्कर और देवली से श्री बलवीर, अरविंद कुमार, विजय सहगल, संजीव भड़ाना, विनोद पासवान, विवेक कलोसिया, ओमपाल, दिलीप एवं पवन भूरे आदि वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता रैली में उपस्थित रहे। इस पूरी यात्रा में स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।