Skip to main content

कांग्रेस नेता शेख हुसैन द्वारा देश के प्रधानमंत्री जी पर अभद्र टिप्पणी किए जाने पर आज दक्षिणी दिल्ली सांसद श्री रमेश बिधूड़ी के नेतृत्व में हजारों की संख्या में दक्षिणी दिल्ली भाजपा कार्यकर्ताओं ने अकबर रोड़ स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर विरोध-प्रदर्शन कर अपना रोष प्रकट किया।

इस दौरान सांसद रमेश बिधूड़ी ने कहा कि कांग्रेस की जेहादी मानसिकता के लोगों को शरण देने की प्रवृति के खिलाफ देश के मा0 प्रधानमंत्री जी के बारे में अभद्र भाषा का उपयोग कर के जो देश के सवा सौ करोड़ लोगों का अपमान है। दुनिया के अन्दर आज भारत की स्थिति क्या है, क्वेड समिट में देखा गया कि विश्व के शक्तिशाली देश कहे जाने वाले विकसित देश अमेरिका, ऑस्टेªलिया व जापान जैसे देश के माननीय प्रधानमंत्री व माननीय राष्ट्रपति, मोदी जी के साथ कदम से कदम मिला कर चलते हैं, जहॉं इससे पहले हमारे प्रधानमंत्रियों को कभी पूछा भी नहीं जाया करता था। यूक्रेन व रूस युद्ध के अन्दर यूक्रेन में 12 हजार व रूस में फंसे हजारों भारत के नागरिकों को रूस के मा0 राष्ट्रपति से बात कर के उनको कोरिडोर दिलवा कर भारत के हजारों नागरिकों को सुरक्षित निकाल कर लाने का कार्य पूरी दुनिया में किसी ने किया है तो वो केवल देश के प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने किया है। तो यह देश के सवा सौ करोड़ लोगों की भावनाओं को आहात करने वाला है जो कांग्रेस बार-बार बयान दिलवाती है जिसको देशवासी बर्दाश्त नहीं करेंगे, इसलिए कांग्रेस का दफ्तर भी अब जेहादी मानसिकता को शरण देने वाला सिम्मी व पी.एफ.आई की तरह का दफ्तर नजर आने लगा है देशवासियों को, कांग्रेस के मुख्यालय को अब बन्द कर देना चाहिए क्योंकि लंदन में कांग्रेस का राजकुमार जब गया तो वहां खालिस्तान व कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लगे और हिन्दुस्तान मुर्दाबाद के नारे लगे थे, इसका मतलब कहीं ना कहीं कांग्रेस की संलिप्तता नजर आती है कभी चाईना के साथ तो कभी भारत के दुश्मन देशों के साथ में। अब भारत के अपमान को सवा सौ करोड़ लोग सहन नहीं करेंगे और इसलिए आज 24 अकबर रोड़ कांग्रेस के मुख्यालय को बन्द करने के लिए व ज्ञापन देने के लिए भारतीय जनता पार्टी के हजारों की संख्या में कार्यकता एकत्रित हुए।

बिधूड़ी ने आगे कहा कि शेख हुसैन कांग्रेस महाराष्ट्र की शाखा का प्रमुख व्यक्ति है व कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष रहा है तथा महाराष्ट्र के अन्दर इसके खिलाफ एफआईआर दर्ज है, अगर कांग्रेस जेहादी मानसिकता की समर्थन नहीं है तो वह यह बताए की उसकी गिरफ्तारी कब कराएगी? या कांग्रेस यह कह कर पल्ला झाड़ रही है कि यह उनके व्यक्तिगत शब्द हो सकते हैं तो यही बात कांग्रेस ने भारत तेरे टुकड़े होंगे के साथ व अन्य विपक्षी नेताओं के साथ मिलकर कहा था कि ‘यह फ्रीडम ऑफ स्पीच का राइट है’ अगर कांग्रेस फिर यही स्पीच लेकर पल्ला झाड़ना चाहती है, तो फिर वह कांग्रेस में क्यों है? कांग्रेस इसका जवाब दे, अगर कांग्रेस की संलिप्तता उसमें नहीं है व कांग्रेस की शह उसे नहीं तो कांग्रेस से बाहर का रास्ता उसको क्यों नहीं दिखाया गया जो देश के सवा सौ करोड़ लोगों के अपमान करने के लिए इस प्रकार की भाषा का प्रयोग करते हैं।