Skip to main content

आज गांधी जयंती पर 75 कि0मी0 साइकिल यात्रा सांसद रमेश बिधूड़ी के नेतृत्व में दक्षिणी दिल्ली जिला महरौली में सुबह 9 बजे राजापुरी चौक पालम पर तिरंगा झण्डा फेराकर शुरू की गई, जिसमें बिधूड़ी ने पूरे 5.30 घंटे सभी के साथ साइकिल चलाकर आज की यात्रा समाप्त की। गांधी जी के स्वच्छता प्रेम से प्रेरित होकर पहले कार्यकर्ताओं के साथ सफाई अभियान किया। यात्रा का समापन 2.30 बजे अम्बेड़कर नगर में किया गया।

इस अवसर पर रमेश बिधूड़ी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का यह सपना था कि भारत स्वच्छता के प्रति अग्रसर हो, भारत का हर एक नागरिक एक साथ मिलकर देश को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान दें और भारत दुनिया का सबसे सुन्दर देश बने। उनके इस सपने को पूरा करने का संकल्प माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने लिया है, उन्होंने 2014 में देश में भाजपा की सरकार बनते ही 2 अक्टूबर को स्वच्छ भारत अभियान की शुरूआत की और स्वयं हाथ में झाड़ू उठा कर देश के जनमानस में स्वच्छता के प्रति अलख जगाई। विश्व के लोकप्रिय नेता श्री नरेन्द्र मोदी जी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास व सबका प्रयास को लेकर पिछले 7 वर्षों से देश में गरीब, मजदूर, किसान, दलित, वंचित, कमजोर वर्ग की आवश्यकताओं की पूर्ति, राष्ट्रहित, सशक्त, आत्मनिर्भर भारत व नवभारत निर्माण के लिए अपने दृढ़ निश्चय के साथ कार्य कर रहे हैं। उनकी देशहित नीति व निर्णयों ने भारत का परचम पूरे विश्व में लहराया है। उन्होंने आगे बाताया कि पूरे वर्ष में इसी प्रकार के कार्यक्रम आजादी के शहीदों के सम्मान में अमृत महोत्सव के रूप में मनाएं जाएंगें। कल दक्षिणी दिल्ली जिला में यात्रा का आयोजन होगा। इस दौरान सेवा के कार्य 75 से जोड़कर किए जाने का संकल्प सभी कार्यकर्ताओं ने लिया।

इस यात्रा में नेता सदन नगर निगम श्री इन्द्रजीत सहरावत, जिला अध्यक्ष महरौली श्री जगमोहन महलावत, जिला उपाध्यक्ष श्री रणवीर तंवर व श्री सत्यवान राणा, जिला महामंत्री श्री पवन राठी, निगम पार्षद राज नगर श्री भूपेन्द्र गुप्ता सहित भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।