Skip to main content
2022

08.06.2022 || प्रेस विज्ञप्ति

By June 8, 2022October 11th, 2023No Comments

आज दक्षिणी दिल्ली सांसद श्री रमेश बिधूड़ी ने अपने सरकारी आवास 48 लोधी इस्टेट पर केन्द्र में मोदी सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 8 वर्ष पूर्ण होने पर प्रेस वार्ता कर सरकार के कार्यों, उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और अपने संसदीय क्षेत्र में कराए गए ऐतिहासिक विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर बिधूड़ी ने कहा कि भारत देश में आवश्यकताओं की पूर्ति, गरीब कल्याण, विकास, सेवाभाव व सुशासन के उद्देश्य से कार्य करने वाली सरकार की आवश्यकता थी। वर्ष 2014 में भारत को मिले प्रधानमंत्री के रूप में भारत की धरोहर माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी। जिसके बाद से पिछले 8 वर्षों में समाज के हर वर्ग व अर्थव्यवस्था के हर क्षेत्र में काम हुआ है। 45.21 करोड़ जनधन खाते खुले जिनमें 22.6 लाख करोड़ पैसा सीधा गरीबों के खाते में पहॅुंचा जिससे भ्रष्टाचार खत्म हुआ। स्वच्छ भारत मिशन के तहत 11.5 करोड़ टॉयलेट बनवाए गए जिससे माताओं बहनों को खुले में शौच जाने से मुक्ति मिली। उज्जवला योजना से 9.1 करोड़ माताओं-बहनों को मुफ्त गैस सिलेंडर व चूल्हे प्रदान किए गए जिससे उन्हें धुॅंए से होने वाली बीमारियों से निजात मिली। आयुष्मान भारत से 17.9 करोड़ लोग जुड़े और 3.28 करोड़ गरीब लोगों को लाभ मिला। 35 करोड़ लोगों को मुद्रा लोन मिला जिसमें 68 प्रतिशत महिलाएं और 50 प्रतिशत से अधिक एससी/एसटी/आबीसी हैं। कोविड में 80 करोड़ लोगों को 2 वर्ष तक मुफ्त अनाज व दिल्ली में 80 लाख को लाभ मिला। 2.3 करोड़ परिवारों को पक्का मकान पीएम आवास योजना से मिला। 11 करोड़ छोटे किसानों को प्रति वर्ष 6000 रूपये किसान सम्मान निधि जिसमें अब तक 23 लाख करोड़ रू0 सीधे किसानों के खातों में पहॅुचाए गए। ई-श्रम कार्ड योजना में 27.63 करोड़ मजदूर असंगठित क्षेत्र से जुड़े हैं और श्रमिकों व कामगारों की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए उनकी वृद्धावस्था में सहायक श्रम योगी मानधन योजना जिसमें 60 वर्ष के बाद प्रतिमाह 3000 रू0 पेंशन मिलेगी। 32 लाख रेहड़ी-पटरी वालों को स्वनिधि योजना से 10000 रूपये ब्याज मुक्त लोन दिया गया। मातृत्व वंदना योजना के अंतर्गत 2.78 करोड़ गर्भवती महिलाओं को 5000 रूपये पोषण हेतु दिए गए व मातृत्व अवकास 12 हफ्तों से बढ़ कर 26 हफ्तों का किया गया। जल जीवन मिशन के तहत 9.5 करोड़ परिवारों को नल से जल दिया गया। दिल्ली के लिए एक ऐतिहासिक फैसला जो पिछले 20 वर्षों से लटका हुआ था, दिल्ली की 1731 अनधिकृत कॉलोनियों को पास कर 40 लाख लोगों को मालिकाना हक। बिधूड़ी ने पूर्व में रही सरकार की कार्यप्रणाली से अवगत कराते हुए कहा कि मेट्रो वर्ष 2000-2014 तक 248 कि.मी. 5 शहरों में थी और वर्ष 2014-2021 तक 550 कि.मी. 20 शहरों में है। इसी प्रकार वर्ष 2014 तक हवाई अड्डो की संख्या 74 थी और अब 2022 तक 140 हवाई अड्डे हैं उड़ान योजना के तहत। 2014 तक प्रतिदिन सड़क निर्माण 11 कि.मी. था जो बढ़कर 2022 तक प्रतिदिन 37 कि.मी. है। स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्य -1947 से 2014 तक 7 एम्सए 16 आई.आई.टीए 723 विश्वविद्यालय व आई.आई.एम. 13 थे और 2014 से 2022 तक 15 एम्सए 7 आई.आई.टीए विश्वविद्यालय 320 और आई.आई.एम. 7 बनवाए गए, पिछले 70 वर्षों में और मोदी सरकार के 8 वर्ष में कार्यों की गति क्या रही है इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। इसके बाद सांसद रमेश बिधूड़ी ने केन्द्र सरकार द्वारा दक्षिणी दिल्ली लोक सभा में कराये गए ऐतिहासिक विकास कार्यों की जानकारी दी, 25 करोड़ की लागत से कन्वेंशन सेन्टर, महिपालपुर फ्लाईओवर, छत्तरपुर में नए गर्ल्स कॉलेज कार्य प्रगति पर है, 4 फेज मेट्रो कार्य प्रगति पर है, 550 करोड़ की लागत से दिल्ली में वॉक साइकिल ट्रैक जिसका 63 कि0मी0 दक्षिणी दिल्ली में पहले फेस का कार्य प्रारंभ, अम्बेडकर नगर में 400 बेड का अस्पताल, 3 रेलवे फुट ओवर ब्रिज, सरिता विहार अंडर पास, 863 एकड़ में ईको पार्क, बदरपुर में एम्स आयुर्वेंद अस्पताल, 35 करोड़ की लागत से डी.एन.डी मीठापुर 6 लेन हाईवे 59 कि.मी., व मुंबई हाईवे कार्य प्रगति पर है, 22 छठ घाट और 28 बारात घरों का निर्माण। बिधूड़ी ने कहा कि मोदी है तो ही मुमकिन है, का यह स्पष्ट उदाहरण है, कई दशकों से लम्बित कार्य जो असंभव लगते थे वह कार्य मोदी सरकार में संभव हुए हैं।