दक्षिणी दिल्लीः आज दिनांक 16 सितंबर, 2017 को दक्षिणी दिल्ली से सांसद श्री रमेश बिधूड़ी जी ने उपायुक्त, दक्षिण क्षेत्र, दिल्ली नगर निगम श्री विश्वेन्द्र, एवं आयुक्त, योजना डी.डी.ए. श्री सब्यासाची दास, प्रधान आयुक्त डी.डी.ए. भूमि प्रबंधन, श्री राजीव वर्मा, प्रधान आयुक्त उद्यान डी.डी.ए. श्री श्रीपाल व सम्बंधित विभाग के अधिकारियों सहित अध्यक्ष स्थायी समिति दक्षिणी दिल्ली नगर निगम श्री भूपेन्द्र गुप्ता, निगम पार्षद श्री इन्द्रजीत सहरावत, के साथ महरौली विधान सभा स्थित वसंत कुंज वार्ड में सफाई व्यवस्था व विकास कार्याें के सम्बंध में दौरा किया।
इस मौके पर वसंत कुंज क्षेत्र के 32 पॉकेटों की रेजीडेन्ट वेलफेयर एसोसिएशन के लोगों ने इस दौरे में सम्मिलित होकर अपने क्षेत्र की मौजूदा स्थिति, समस्याओं व आवश्यकताओं से उपस्थित अधिकारियों को अवगत कराया। जिसमें सड़कों की जर्जर हालत, पार्कों की दयनीय स्थिति, कम्युनिटी सेन्टर की व्यवस्था व क्षेत्र में सफाई की समस्या इत्यादि को अधिकारियों के समक्ष रखा।
लगभग ढाई घण्टे तक चले इस निरीक्षण में सांसद श्री बिधूड़ी ने क्षेत्र में रिक्त पड़ी डी.डी.ए. भूमि को जनहित उपयोग हेतु व उनका भूमि उपयोग परिवर्तन करने तथा सम्बंधित विभागों को विकास के लिए हस्तांतरण करने के विषय पर चर्चा की और अधिकारियों की इस पर सहमति ली। इसके पश्चात सांसद महोदय ने अधिकारियों को इस क्षेत्र में जर्जर सड़कों की मरम्मत, पार्कों का सौन्दर्यकरण व सही रख-रखाव तथा सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने के निर्देश दिये। उपस्थित विभाग अधिकारियों ने उपरोक्त कार्यों को जल्द करने का आश्वासन दिया।
दक्षिणी दिल्लीः आज दिनांक 16 सितंबर, 2017 को डी.डी.ए और नगर निगम के उच्च अधिकारियों, क्षेत्रीय अधिकारियों, डी.डी.ए. के आयुक्त, डी.डी.ए व दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के मुख्य अभियंता, व स्थायी समिति दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र गुप्ता, निगम पार्षद श्री इन्द्रजीत सहरावत, पूर्व निगम पार्षद श्रीमती कुसुम खत्री, श्री सत्यवान राणा, व फेडरेशन के अध्यक्ष श्री भानू बिशनोई सहित सभी 32 पॉकेटों के आर.डब्ल्यु.ए अध्यक्ष व पदाधिकारियों के साथ एक कैम्प नूमा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पार्क, सड़क, नाली, कम्युनिटी सेन्टर, बिजली/स्ट्रीट लाईटें आदि सभी समस्याओं का हाथों-हाथ व सात दिनों की अवधि के अन्दर निपटान करने का आश्वासन अधिकारियों से लिया। सांसद श्री रमेश बिधूड़ी जी के आदेशानुसार अधिकारियों ने उपरोक्त कार्यों को जल्द करने का आश्वासन दिया।
लगभग 2 घण्टे लोगों का अधिकारियों से सीधे वार्तालाप क्षेत्र की समस्याओं व विकास कार्यों के विषय में रहा, जिस पर उपस्थित सभी लोगों के समक्ष कार्यों को पूरा करने की सम्बंधित विभाग अधिकारियों द्वारा सहमति दी गई।