आज दिनांक 23 अगस्त, 2017 को दक्षिणी दिल्ली से सांसद श्री रमेश बिधूड़ी जी ने प्रातः 8ः00 बजे अम्बेडकर नगर विधान सभा के दक्षिणपुरी वार्ड में संघ के स्वयं सेवक व भाजपा कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय निवासियों के साथ वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया।
जिसके पश्चात पालम विधान सभा क्षेत्र स्थित महावीर एन्कलेव वार्ड में उपायुक्त, नजफगढ़ जोन, दिल्ली नगर निगम श्री संजीव कुमार, स्थानीय निगम पार्षद श्री राजकुमार, एवं डी.डी.ए. विभाग सहित सम्बंधित विभाग के अधिकारियों के साथ क्षेत्र में सफाई व्यवस्था व विकास कार्याें के सम्बंध में दौरा किया।
इस मौके पर स्थानीय निवासियों की जनपंचायत के रूप में समस्याओं को विस्तार से सुना गया, जिनमें लोगों की शिकायतें थी कि यहॉं पर दो नगर निगम हायर सैकण्डरी स्कूल है, जिनके लिए जाने वाले मार्ग की स्थिति काफी जर्जर है व लोगों को 1 फुट पानी व कींचड़ से होकर गुजरना पड़ता है व ऐसी ही जर्जर स्थिति यहॉं पर बारात घरों की तरफ जाने वाले मार्गों की भी है व इन एपरोच मार्गों को नगर निगम द्वारा अतिशीघ्र ठीक किए जाने की आवश्यकता है और इस क्षेत्र में कुछ डी.डी.ए के 1 से 1.5 एकड़ के पार्क हैं जिन्हें नगर निगम को हस्तांनातरण कर दिया जाए, जिससे नगर निगम द्वारा इन पार्कों को विकसित किया सके और उनमें ओपन जिम तथा बैठने हेतु बैंच की व्यवस्था आदि की जाए। इस विषय में, उपस्थिति डी.डी.ए. अधिकारियों ने कहा कि उपरोक्त पार्कों कोे विकसित करने व रख-रखाव हेतु नगर निगम को हस्तानांतरण कर दिया जायेगा। जिसके पश्चात उपायुक्त नजफगढ़ जोन, ने अधिकारियों को उपरोक्त एपरोच मार्गों को जल्द बनाने हेतु आदेश दिए तथा जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया।
इसके साथ ही दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण की समस्या को देखते हुए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने दिल्ली में 10 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा है। इस कड़ी में महावीर एन्कलेव में दौरे के दौरान उपायुक्त, नजफगढ़ जोन, स्थानीय निगम पार्षद व नगर निगम अधिकारियों तथा क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी किया गया। सांसद ने कहा कि इस कार्य हेतु लोगों को जितने पेड़ों की आवश्यकता होगी वह बागवानी से लिए जा सकते हैं।