Skip to main content

आज दिनांक 29 मई, 2017 को दक्षिणी दिल्ली से सांसद श्री रमेश बिधूड़ी जी व दिल्ली प्रदेश भाजपा मंत्री श्री विक्रम बिधूड़ी, के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं व बड़ी संख्या में तुगलकाबाद विधान सभा क्षेत्र की पानी की बूंद-बूंद को तरसती जनता ने दिल्ली जल बोर्ड, कार्यालय जल विहार, लाजपत नगर नई दिल्ली पर दिल्ली सरकार की नाकामियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान श्री बिधूड़ी ने अपने संबोधन में कहा कि लोगों के विकास से जुड़े हर मुद्दे पर दिल्ली में केजरीवाल सरकार विफल रही है, गरीब जनता को आज भी सड़कों पर उतरकर अपनी समस्याएॅं बयान करनी पड़ रही हैं और यह वही जनता है जिसने विधान सभा चुनाव में ‘आप’ पार्टी को 67 सीटें देकर दिल्ली की सŸाा सौंपी थी, परन्तु आज इस सरकार के मंत्री और विधायक भ्रष्टाचार में इतने लिप्त हैं कि इनके खिलाफ आये दिन नये भ्रष्टाचार के खुलासे हो रहे हैं, जिसका नतीजा दिल्ली में हुए नगर निगम चुनाव में जनता ने केजरीवाल सरकार को नकार कर दिया है। सांसद ने कहा कि केजरीवाल सरकार जानबूझ कर निगम चुनाव में हार के बाद जहॉं-जहॉं भाजपा जीती है वहॉं पानी की सप्लाई में कटोती कर रही है,   लेकिन दिल्ली की जनता केजरीवाल की कथनी और करनी को समझ चुकी है और इस सरकार की ढुलमुल कार्य-प्रणाली व कुशासन के खिलाफ अपनी मूल समस्याओं के समाधान हेतु सड़को  पर उतरी है।

दिल्ली प्रदेश भाजपा मंत्री श्री विक्रम बिधूड़ी ने आप पार्टी के स्थानीय विधायक के निकम्मेपन की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि राजनीतिक अभाव में तुगलकाबाद विधान सभा क्षेत्र के गरीब व मजदूर लोगों को जल बोर्ड के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा सरकार के नुमाईन्दों की शह पर पानी की बूंद-बूंद के लिए परेशान किया जा रहा है, उन्होंने कहा कि राजनैतिक दल के लोग जल बोर्ड कार्यालय पर बैठते हैं और कहॉं पानी जाना है कहॉं नही यह तय करते हैं।

प्रदर्शन मंे निगम पार्षद तुगलकाबाद श्रीमती सुमन बिधूड़ी, निगम पार्षद प्रहलादुपर श्रीमती सन्जू रानी, पूर्व निगम पार्षद श्री राजपाल पोसवाल, निगम पार्षद हरकेश नगर श्री विनोद कुमार, निगम पार्षद तुगलकाबाद एक्सटेंशन श्रीमती पूनम भाटी, निगम पार्षद जैतपुर श्री के.के शुक्ला, राष्ट्रीय मंत्री महिला मोर्चा श्रीमती योगिता सिंह, दक्षिणी दिल्ली जिला मंत्री श्रीमती नीतू सिंह एवं भाजपा कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग उपस्थित थे।